Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

शाहरुख ने फैंस से मांगी माफी, फैंस के लिए फिल्म के कुछ सीन्स को रीक्रिएट भी किया, ये थी वजह

जवान की सक्सेस के बाद रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने फैंस के लिए मीट एंड ग्रीट इवेंट का आयोजन किया था। इवेंट में शाहरुख खान ने फैंस के लिए फिल्म जवान के कई सीन्स को रीक्रिएट किया। इसी इवेंट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शाहरुख अपने फैंस से इवेंट में देरी से आने के लिए माफी मांग रहे हैं। उन्होंने फैंस से कहा- मैंने अपनी टीम से पूछा था कि अगर थोड़ा लेट हो जाऊंगा तो लोग माफ कर देंगे ना। इस पर मेरी टीम ने मुझसे कहा कि लोग आपको माफ नहीं करेंगे लेकिन वो थोड़ा इंतजार करेंगे और बाद में डांटेंगे भी।ये इवेंट 3 अक्टूबर की शाम को मुंबई के अंधेरी वेस्ट में यशराज स्टूडियो में आयोजित किया गया था। 

शाहरुख ने इवेंट से देरी से आने की वजह बताई। फिर उन्होंने कहा- मैंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। किसी कारणवश डेढ़ घंटे लेट हो गया था। इस पर एक आदमी ने पूरा आर्टिकल लिख दिया था। तीन घंटे हमको इंतजार कराते हैं। खुद को क्या समझते हैं। उन्हें नहीं पता था कि हर इवेंट में दूर दराज से लोग आते हैं। अमूमन देरी होने की कोई ना कोई वजह जरुर होती है। कोई जानकर लेट नहीं होता है। फिर शाहरुख ने हंसते हुए बोला- खैर आज मेरे पास कोई कारण नहीं है। मेरे मन में यही था कि आप लोग प्यार करेंगे, इंतजार करेंगे और माफ भी कर देंगे। इंतजार करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरे लिए ये सौभाग्य की बात है कि मैं आप लोगों से मिलने के लिए आया हूं।