Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

इन दो कंटेस्टेंट्स पर भड़के सलमान खान, पहले वीकेंड का वार में जमकर लगाई लताड़

बिग बॉस 17 में जल्द एलिमिनेशन होने वाले हैं। शो के पहले हफ्ते में ही एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने वाला है। बिग बॉस 17 को लेकर सामने आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सलमान खान ने घर के दो कंटेस्टेंट्स को जमकर लताड़ लगाई है। बिग बॉस 17 की शुरुआत से अभिषेक कुमार और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड भिड़ते हुए नजर आए थे। इसके अलावा घर के अंदर अभिषेक कुमार अब तक कई और कंटेस्टेंट्स से भिड़ चुके हैं। सलमान खान ने कंटेस्टेंट के इस रवैये के लिए उन्हें फटकार लगाई।

बिग बॉस 17 में अपने खराब रवैये के लिए सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय ने बटोरी है। अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी दोनों को आड़े हाथ लिया। होस्ट का गुस्सा अभिषेक पर फूट गया। सलमान ने अरूण के फार्ट का मुद्दा बनाने और उसका मजाक उड़ाने पर खूब सुनाया। उन्होंने अभिषेक के गुस्से पर भी रिएक्ट किया। अभिषेक कुमार के बाद सलमान खान ने ईशा मालविया को भी लताड़ा। उन्होंने ईशा को डबल स्टैंडर्ड बताया और आरोप लगाया कि वो अभिषेक का अपने हिसाब से इस्तेमाल करती हैं।