Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

बच्चे के जन्म के बाद लंबे ब्रेक पर जाएंगे रणवीर सिंह

बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है. कपल ने फरवरी में ये एलान किया था कि  वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। वहीं अब जल्द ही पापा बनने वाले रणवीर सिंह के अप्कमींग शेड्यूल के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

दरअसल ऐक्टर पिता बनने के बाद लंबे ब्रेक पर जाने की सोच रहे है। रणवीर बच्चे के जन्म के बाद अपना ज्यादा समय अपने बच्चे और पत्नी के साथ बिताना चाहते है। वहीं दीपिका ने भी अपने सभी वर्क कमिटमेंट्स पूरे कर लिए हैं और वो भी ब्रेक की सोच रही है।