Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

प्रियंका चोपड़ा की हुई घर वापसी, LA पहुंचते ही शेयर किया पहला पोस्ट

भारत में कई दिन बिताने के बाद प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजेलिस लौट गई हैं। प्रियंका चोपड़ा एक ज्वैलरी ब्रांड इवेंट के लिए भारत आई थीं।  जिसके बाद वह अयोध्या राम मंदिर गईं, फैमिली के साथ होली सेलिब्रेट की और फिर कजिन बहन मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुईं। इंडिया विजिट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस अपने घर लौटते ही फैंस को इंस्टाग्राम पर अपडेट भी दे दिया है। 

एक्ट्रेस 31 मार्च की सुबह पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। 31 मार्च की ही देर रात प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लॉस एंजेलिस के घर का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में घर के बाहर बारिश होती दिखाई दे रही है, जिसमें बारिश पड़ने की आवाज के साथ-साथ पक्षियों के चहकने की भी आवाज आ रही है। वीडियो के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा मेरी पसंदीदा आवाजों में से एक।