Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

स्वरा भास्कर के घर आई नन्ही परी, बेटी की तस्वीरें शेयर कर बताया नाम

मुंबई: अभिनेत्री स्वरा भास्कर और उनके राजनेता-पति फहद अहमद एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। बच्ची का जन्म शनिवार को हुआ और दंपति ने उसका नाम 'राबिया' रखा है।

'निल बटे सन्नाटा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर भास्कर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर ये खबर साझा की। अभिनेत्री ने अपनी, अहमद और नवजात बेटी की तस्वीर के साथ लिखा, "एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया, एक रहस्यमय सत्य... हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ था। कृतज्ञ और प्रसन्न मन से, आपके प्यार के लिए धन्यवाद! ये एकदम नई दुनिया है।"

अहमद, समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, ने भी यही पोस्ट साझा किया। फरवरी में राजनेता के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली अभिनेत्री ने जून में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।