Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी जवान, लेटेस्ट कलेक्शन से रचा इतिहास

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को बॉक्स ऑफिस पर मिली सक्सेस के लिहाज से एंटरटेन करने वाली फिल्म कहना गलत नहीं होगा। फिल्म का बॉक्स ऑफिस ग्राफ हर दिन संतोषजनक नंबर्स के साथ आगे बढ़ रहा है। यह जलवा तब भी कायम है, जब इसके बाद कई फिल्में रिलीज हुईं। 'जवान' फिल्म ने दुनियाभर में वो आंकड़ा पार किया है, जहां तक कई फिल्में अक्सर नहीं पहुंच पातीं। फिल्म ने बहुत पहले 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। 'जवान' की रफ्तार यहीं थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड आंकड़े सामने आ चुके हैं।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का ग्रॉस आंकड़ा पार करने वाली 'जवान' ने दुनियाभर में 1117.39 करोड़ का बिजनेस कर डाला है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की तरफ से फिल्म का ऑफिशियल कलेक्शन बताया गया है। 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। लेटेस्ट कलेक्शन 1117.39 करोड़ का होने के बाद यह हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी मूवी बन गई है। ओरिजनल भाषा में जवान फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है।