Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

एड शीरन फिर करेंगे भारत में परफॉर्म, जानें 'ग्रैमी विनर' सिंगर के टूर की डिटेल्स

ग्लोबल पॉप सेंसेशन एड शीरन एक बार फिर भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान ग्रैमी विनर सिंगर परफॉर्म भी करेंगे। एड शीरन के टूर की लिस्ट में इंडिया का नाम भी शामिल है, लेकिन उन्हें परफॉर्म करते हुए देखने के लिए फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

शेप ऑफ यू फेम एड शीरन अब तक दो बाद भारत आ चुके हैं और मुंबई में परफॉर्म कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2015 और 2017 में कॉन्सर्ट किया था। अब एड शीरन तीसरी भारत टूर करेंगे। एड शीरन, द मैथमेटिक्स एशिया टूर में शामिल हैं। इस टूर में सिंगर 16 मार्च, 2024 में मुंबई पहुंचेगे। जहां वो परफॉर्म करने वाले हैं।

एड शीरन के इस टूर को बुक माय शो को-प्रोड्यूस करने वाला है। मुंबई में उनकी परफॉर्मेंस टूर के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा है। टूर के टिकट की बिक्री 27 अक्टूबर, 2023 को महालक्ष्मी के रेसकोर्स में होगी। वहीं, प्री-सेल के 25 अक्टूबर को लाइव जाने की उम्मीद है।