Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

उत्तर प्रदेश के डॉक्टर ने शाहरुख को लिखा खत, उसके असल जिंदगी से जुड़ी है 'जवान' के इस किरदार की कहानी

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को हैरान किया है। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन करने वाली 'जवान' ने अपनी कहानी से भी लोगों को काफी प्रभावित किया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के एक डॉक्टर ने शाह रुख की 'जवान' की प्रशंसा की है और बताया है कि फिल्म में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की ओर से अदा किया गया डॉक्टर का किरदार उनके जीवन से जुड़ा है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले एम.बी.बी.एस डॉक्टर काफिल खान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर एक बडा लेटर लिखा है। इस लेटर में काफिल ने इस बात की जानकारी दी है कि शाहरुख की 'जवान' में सान्या मल्होत्रा ने जिस डॉक्टर का किरदार अदा किया है। वो उनके जीवन से प्रभावित है। मैं शाहरुख खान का बहुत आभारी हूं,जो उन्होंने कई अहम गंभीर मुद्दों को दर्शाती जवान को पेश किया है। यकीनन समाज के लिए उनकी फिल्म एक मिसाल का काम करती है।