रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' ग्रैंड फिनाले के नजदीक पहुंच गया है। यह शो बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पटीशन और गहराता नजर आ रहा है। ग्रैंड फिनाले की रात सबसे ज्यादा खतरनाक टास्क से भरी होने वाली है। हालांकि, इसके साथ कुछ मस्ती भी होगी। मेकर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' के आखिरी एपिसोड का वीडियो शेयर किया है।
अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा, डीनो जेम्स, शिव ठाकरे और रश्मित कौर 'खतरों के खिलाड़ी 13' के टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे फैंस में ये जानने की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है कि आखिरी इस सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होगी। इस बीच मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में डीनो रैप करते देखे जा सकते हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 13' के टॉप 3 फाइनलिस्ट में डीनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा और अर्जित तनेजा का नाम सामने आया है। अर्जित टॉप 2 पोजिशन से आउट हो जाएंगे, जिसके बाद मुकाबला ऐश्वर्या और डीनो के बीच होगा। इसका ग्रैंड फिनाले 14 अक्टूबर को सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार व रविवार को रात 9 बजे से है।