ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ट्रेंड कर रही है। पहली बार मूवी में ऋतिक की दीपिका पादुकोण के साथ कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इन दोनों ऐक्टर्स के फर्स्ट लुक रिवील किया जा चुके हैं। वहीं, अब अनिल कपूर का भी फर्स्ट लुक आउट हो चुका है।
बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' इन दोनों हालिया रिलीज 'एनिमल' को लेकर छाए हुए हैं। वह फिल्म में रणबीर कपूर के पिता के रोल में है। बॉक्स ऑफिस पर की मूवी धमाल मचा रही है। सख्त और बिजी पिता के रोल में अनिल कपूर को काफी पसंद किया जा रहा है। अब 'एनिमल' के बाद अनिल कपूर 'फाइटर' बनकर सिनेमाघरों में दस्तक देंगे।
सिद्धार्थ आनंद इस साल रिलीज हुई 'पठान' मूवी के साथ सुर्खियों में आए। शाह रुख खान की इस मूवी के डायरेक्टर वही हैं। अब वह ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर को लेते हुए फाइटर की तैयारी में हैं। ऑडियंस को फाइटर की उड़ान के लिए अपने कैलेंडर में अगले साल की 25 जनवरी की डेट मार्क करनी होगी। बता दें कि 'फाइटर' इंडिया की पहली एरियल एक्शन फिल्म है।