Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'एनिमल'

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म देखने के बाद फैंस लगातार रणबीर कपूर और अन्य स्टार्स के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। अब रणबीर के फैंस और अन्य दर्शकों के लिए फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

दरअसल, पिंकविला ने इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 2024 की शुरुआत में ओटीटी पर रिलीज होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के आधिकारिक स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं।

इसके अलावा, कुछ सीन जिन्हें थिएटर रिलीज में संशोधित किया गया था, उन्हें भी ओटीटी संस्करण में शामिल किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल हैंडल पर रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'बस रणबीर कपूर आपकी आंखों में देख रहे हैं, यही पोस्ट है। आपका स्वागत है'।