Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

रोड एक्सीडेंट मामले में एक्ट्रेस गायत्री जोशी के पति पर बैठी जांच, इतने साल की हो सकती है सजा

शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी खबरों में बनी हुई हैं। कल इटली में उनके साथ हुए सड़क हादसे की जानकारी ने हलचल मचा दी। अब केस में एक और बड़ी अपडेट आई है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है। कार एक्सीडेंट के दौरान गायत्री जोशी के साथ उनके पति विकास ओबरॉय भी थे। अब पुलिस ने उनके खिलाफ जांच बैठा दी है। गायत्री जोशी और विकास ओबरॉय के साथ हुए सड़क हादसे में कुछ और गाड़ियां शामिल थी। दुर्घटना में एक्ट्रेस और उनके पति बच गए, लेकिन एक स्विस कपल की मौत हो गई। अब इस पूरे मामले की जांच शुरू हो चुकी है, जिसमें गायत्री जोशी के पति का नाम शामिल हो गया है।

एक रिपोर्ट में बताया गया कि विकास ओबरॉय नीले रंग की लम्बोर्गिनी हुराकन चला रहे थे। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने हादसे की पड़ताल करने के लिए विकास ओबरॉय पर जांच बैठा दी है। अगर वो इस दुर्घटना में दोषी पाय जाते हैं, तो उन्हें सात साल की जेल भी हो सकती है।