Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

एक्टर सुनील ग्रोवर द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आना घर वापसी जैसा

एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की "द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एंट्री हो गई है। वे शो में कपिल शर्मा के साथ फिर से जुड़कर खुश हैं। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रही फ्लाइट में झगड़ा हो गया था, उसके बाद दोनों छह साल बाद एक साथ शो में वापसी कर रहे हैं।

सुनील ग्रोवर पहले कपिल शर्मा के साथ टीवी शो "कॉमेडी नाइट्स विद कपिल" और "द कपिल शर्मा शो" में काम कर चुके हैं। सुनील ग्रोवर ने मजाक में कहा कि उनकी विवादास्पद लड़ाई आने वाले नेटफ्लिक्स शो को पाने के लिए एक "पब्लिसिटी स्टंट" थी। सुनील ग्रोवर कहते है ऐसी जगह है जहां काम काम जैसा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि वे खुद को फिर से खुश किस्मत महसूस कर रहे हैं और वे घर वापस आ गए हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के ट्रेलर लॉन्च पर कपिल शर्मा किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह और राजीव ठाकुर भी नजर आए। "द ग्रेट इंडिया कपिल शो" 30 मार्च को नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार रात आठ बजे नए एपिसोड के साथ प्रीमियर के लिए तैयार है।