Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

ISC और ICSE बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम घोषित, ये रहा एग्जाम शेड्यूल

CISCE बोर्ड से अध्ययनरत स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ISC और CISE बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल की घोषणा कर दी गयी है। डेटशीट के अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 फरवरी 2024 से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी 2024 से 3 अप्रैल 2024 तक संपन्न करवाई जाएंगी।

10वीं यानी कि आईसीएसई बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी भाषा विषय का होगा जिसका आयोजन 21 फरवरी 2024 को किया जाना है। अंतिम पेपर कला पेपर 4 होगा जिसका आयोजन 28 मार्च 2024 को किया जायेगा। आर्ट विषय के अलावा सभी विषयों का पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न करवाया जायेगा वहीं आर्ट्स का पेपर सुबह 9 बजे से आयोजित होगा।

आईएससी यानी कि 12वीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत इंग्लिश लैंग्वेज पेपर 1 से होगी जिसका आयोजन 12 फरवरी 2024 को किया जायेगा वहीं अंतिम पेपर पर्यावरण विज्ञान पेपर 1 का होगा जिसका आयोजन 3 अप्रैल 2024 को किया जाना है। 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक किया जायेगा। दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र पड़ने के लिए 15 मिनट का समय प्रदान किया गया है।