Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

अब सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को अपनी वेबसाइट पर ये जानकारियां देनी जरूरी

देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) में कोई भी कोर्स कर रहे या दाखिला लेने जा रहे स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए काम की खबर। देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों के साथ-साथ इन सभी से सम्बद्ध महाविद्यालयों को अब अपनी वेबसाइट पर कुछ मूलभूत जानकारियां प्रकाशित करनी अनिवार्य होगी। इनमें संस्थान के बारें में और इसकी रैंकिंग से लेकर, कोर्सेस, फीस, कैलेंडर, हॉस्टल, फेलोशिप, स्कॉलरशिप, एनाउंसमेंट्स शामिल हैं। साथ ही, इन संस्थानों को इन सूचनाओं को समय-समय पर अपडेट भी करना होगा।

यह जानकारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार आज, 11 अक्टूबर 2023 को साझा की। यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि चाहे स्टूडेंट्स हों या पैरेंट्स या फिर रिसर्च स्कॉलर, सरकारी अधिकारी, एलुमिनाई या कोई भी अन्य नागरिक, सभी को विश्वविद्यालय या HEIs बारे में कुछ मूलभूत सूचनाएं जानने की इच्छा होती है। हालांकि, कई संस्थानों की वेबसाइट पर न्यूनतम मूलभूत जानकारियां कई बार न तो उपलब्ध होती हैं या अपडेट नहीं होती हैं।