Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

जानें देश में कहां हुई दुर्गा पूजा और दशहरे पर 9 से 10 दिन की छुट्टियां

देश भर में इस वक्त नवरात्रि के त्योहार की धूम है। जगह-जगह पर माता दुर्गा के पंडाल सजे हुए हैं। वहीं, आगामी 24 अक्टूबर, 2023 को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन पर यूपी सहित कई अन्य राज्यों के स्कूलों, कॉलेजों अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। हालांकि, एक राज्य ऐसा भी हैं, जहां इस पर्व के मौके पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे दस दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। हकीकत यह है कि विजयदशमी के अवसर पर स्कूलों में 10 दिनों का अवकाश दिया जाएगा। इस प्रदेश का नाम है तेलंगाना। राज्य में दशहरा का त्योहार मनाने के लिए यहां 10 दिन छुट्टियों का एलान किया गया है। स्टेट में हॉलीडे 14 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो चुका है और यह 25 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। हालांकि, इस दौरान, जूनियर कॉलेज 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक केवल सात दिनों के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान राज्य में Bathukamma की छुट्टी भी शामिल हैं, जो कि 22 अक्टूबर, 2023 को मनाया जाएगा।

तेलंगाना के अलावा, ओडिशा में दुर्गा पूजा के पर्व पर 9 दिन स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश में 20 से 29 अक्टूबर, 2023 तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ऐसे में यहां के छात्र-छात्राओं को भी लंबे दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं। हालांकि, इस दौरान स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय निकालकर पढ़ाई भी करते रहें।