Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हल्की बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला दिखा। राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस-पास के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं चल रही हैं, मौसम में हुए इस बदलाव से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। 

दिल्ली में सुबह-सुबह हुई हल्की बारिश के बीच लोग जॉगिंग करते दिखाई दिए, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया था।

मौसम विभाग के मुताबिक मार्च की पहली और दूसरी तारीख को भी दिल्ली में बारिश के साथ आंधी का दौर देखने को मिलेगा। यानी इस हफ्ते के आखिर तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।