Breaking News

स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा     |   राजस्थान के चूरू में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 50 डिग्री के पार पहुंचा तापमान     |   घबराए हुए लोग हमें शहजादा बोल रहे: वाराणसी में बोले अखिलेश यादव     |   मालीवाल मारपीट केस: विभव कुमार की पुलिस कस्टडी पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा     |   लखनऊ: रिटायर्ड IAS की पत्नी की हत्या मामले में तीन लोग गिरफ्तार     |  

वीरेंद्र सचदेवा ने आप सांसद को घेरा, कहा- संजय सिंह ने पहले दिन से शराब घोटाले में पैसे खाए

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि संजय सिंह ने पहले दिन से शराब घोटाले में पैसे खाए थे।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,  "संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल आप कितना भी शोर मचाते रहे, आज संजय सिंह की गिरफ्तारी से एक बात तो साफ हो गई कि सच्चाई छुप नहीं सकती, सच्चाई सामने आती है। संजय सिंह ने पहले दिन से शराब घोटाले में पैसे खाए थे। कल जब दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बने तभी तय हो गया था की संजय सिंह बच नहीं सकते क्योंकि दिनेश अरोड़ा ने अपनी गवाई में पहले दिन कहा था जब वो अरविंद केजरीवाल के घर गए थे तो संजय सिंह वहां मौजूद थे।इसलिए तो हम कह रहे हैं मिले जब कड़ी-कड़ी तो एक जंजीर बनी। संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल अब देखिए होता है क्या।" 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को घंटों चली छापेमारी के बाद दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।