Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

सखी केंद्र के तत्वाधान में महिला आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण का आयोजन, 60 यूथ लड़कियों ने की भागीदारी

दिल्ली: प्रशिक्षण का आरंभ सखी केंद्र की महामंत्री नीलम चतुर्वेदी जी द्वारा बिगुल बजाकर किया गया। 5000 लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिलाने का संकल्प लिया, बताया गया कि सखी केंद्र संस्था में अब तक लगभग 45000 महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा के केसेस देखे जा चुके हैं। और पूरी कोशिश रहती है कि उन्हें न्याय की प्रक्रिया से जोड़कर न्याय दिलाया जाए। लेकिन फिर भी देखा जा रहा की हिंसा से पीड़ित महिलाओं की संख्या प्रतिमाह बढ़ती जा रही है, इसीलिए सखी केंद्र ने अभी कानपुर की 50 बस्तियों एवँ 3 कॉलेज में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग देना तय किया है। जिसमें ब्लैक बेल्ट टीचर बस्तियों की महिलाओं एवं लड़कियों को 15 दिन की ट्रेनिंग देंगे। जिससे वह अपनी स्वयं की रक्षा कर सकें और हर एक तीन पर भारी हो, और यह जो लड़कियां एवं महिलाएं ट्रेनिंग ले रही हैं यह अन्य लोगों को भी ट्रेन करें। आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण लेने वाली यूथ लड़कियों ने भी बिगुल बजाया और 3:30 बजे से 4:50 बजे तक मन लगा कर ट्रेनिंग की, सभी बहुत ही उत्सुक थे की उन्हे 15 दिनो की ट्रेनिंग मिलेगी।

सखी केंद्र की महामंत्री नीलम चतुर्वेदी जी द्वारा आत्मरक्षा का ट्रेनिंग क्यों जरूरी है, इस पर अपने विचार रखते हुए कहा आप सबके लिए यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप लोग अपनी रक्षा के स्वयं करें किसी दूसरों पर निर्भर ना हो और निडर होकर आप अपनी पढ़ाई कर सके। और और आप को अपना भविष्य में क्या करना है डिसीजन ले सके, दूसरी ट्रेनिंग लाल बंगला एवं तीसरी डिप्टी पड़ाव मे शुरू होगी।

मार्शल आर्ट की ट्रेनर प्रीति शुक्ला ने ट्रेनिंग का महत्व बताते हुए इसकी उपयोगिता के बारे में भी लड़कियों को बताया। इसके बाद विधिवत प्रशिक्षण का आरंभ हुआ। प्रीति शुक्ला ने सभी को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण देने हेतु टिप्स बताने शुरू किया। सभी यूथ लड़कियों ने बहुत गंभीरता से उनकी बातों को सुनते हुए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया, और बहुत अच्छे से जो भी स्टेप प्रीति शुक्ला जी द्वारा बताये जा रहे थे, सभी लड़कियां बहुत बेहतर ढंग से सीख रही थी। इस दौरान सीखने वाली प्रतिभागी बहुत खुश थी और बहुत जोर उत्साह के साथ सीख रही थी। महिलाओं ने भी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण सीखने में भागीदारी की डेढ़ घंटे के प्रशिक्षण के दौरान कई सारे टिप्स और एक्सरसाइज प्रीति शुक्ला द्वारा यूथ लड़कियों को सिखाया गया। इसके अलावा प्राची त्रिपाठी ने भी सभी लड़कियों को एक्सरसाइज कराई एवं आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया।
 
कार्यक्रम का आयोजन प्रभावती द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राची त्रिपाठी, माया सिंह, ममता गुप्ता, मीणा प्रताप की भागीदारी रही।