Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

भारत मंडपम में प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए देश की समृद्ध संस्कृति, विरासत को प्रदर्शित करने वाले स्टाल

G20 Summit In Delhi: जी20 (G20) शिखर सम्मेलन का आयोजन स्थल भारत मंडपम प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

भारत मंडपम में 'एक जिला, एक उत्पाद' पहल के तहत डिजिटल अर्थव्यवस्था में भारत की प्रगति, इसकी विविध संस्कृति, हस्तशिल्प और कलाकृतियों को सलीके से प्रदर्शित किया गया है।

भारत मंडपम में कश्मीर और भदोही (उत्तर प्रदेश) के कालीन, राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आधारित देश भर की कलाकृतियाँ भी प्रदर्शित की गई हैं।

यहां की बेहतरीन कृलाकृतियों से जी20 (G20) सम्मेलन के दौरान देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक विविधता को दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।