Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

केजरीवाल की सुनवाई से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई

गुरुवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी कोर्ट के सामने पेश करेगी। ईडी ने पिछले गुरुवार को केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केजरीवाल को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में भेजा था। कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया कि केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर दो बजे उनके सामने पेश किया जाए।

अब सुनवाई के दौरान ईडी या तो मुख्यमंत्री की कस्टडी का टाइम बढ़ाने की मांग कर सकती है या उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने के लिए कोर्ट से निर्देश मांग सकती है।