Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

दिल्ली: शनिवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी रही, कोहरे ने भी बढ़ाई परेशानी

दिल्ली में शनिवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने जानकारी दी। शनिवार का तापमान पांच साल में सबसे कम था। 

शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी 200 मीटर थी। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं।

मौसम विभाग के मुताबिक विजिबिलिटी जब 0 से 50 मीटर के बीच हो तो बहुत घना कोहरा होता है, 51 से 200 मीटर के बीच घना कोहरा, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम और 501 से हजार मीटर के बीच हल्का कोहरा होता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 365 रहा।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।