Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

Farmer Protest: पंजाब-हरियाणा में धरना जारी, तीन मंत्रियों का पैनल किसान नेताओं से करेगा बातचीत

पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान डेरा डाले हुए हैं। यहां किसान पूरी तैयारी से आए हैं और अपने 'दिल्ली चलो' आंदोलन को लंबा चलाने को तैयार हैं। 'दिल्ली चलो' आंदोलन के लिए सैकड़ों किसान शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। गुरुवार सुबह दिन का एजेंडा तय करने से पहले शंभू बॉर्डर पर मौजूद किसानों ने सुबह की चाय पी।

बुधवार को बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पीछे हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे, जिससे तनाव बढ़ गया। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच चल रहे तनाव के बीच तीन केंद्रीय मंत्रियों का एक पैनल गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसान नेताओं के साथ एक बार फिर बैठक करेगा।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून सहित उनकी सभी मांगों को लेकर शाम पांच बजे किसान नेताओं से मिलेंगे। दोनों पक्षों के बीच ये तीसरे दौर की बातचीत होगी। इससे पहले आठ और 12 फरवरी को हुई पिछली दो बैठकें बेनतीजा रहीं थीं।