Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

दिल्ली भीषण ठंड की चपेट में, घने कोहरे के कारण ट्रेनें और विमान सेवाएं प्रभावित

दिल्ली सहित पूरे देश में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। पालम वेधशाला ने सुबह न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे के कारण 20 से अधिक ट्रेनों और 50 उड़ानों में देरी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार सुबह आसमान साफ रहने और घने से बहुत घने कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। 

अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये 17 और चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।