Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान इतना डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो कि मौसम के औसत से एक डिग्री ज्यादा है।

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 240 'खराब' कैटेगरी में दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) रविवार शाम छह बजे 313 'बहुत खराब' कैटेगरी में दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को "अच्छा", 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच "मध्यम", 201 और 300 के बीच "खराब", 301 और 400 के बीच "बहुत खराब" और 401 और 500 के बीच "गंभीर" माना जाता है।