Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

बिहार राजनीति पर बोले चिराग पासवान, कहा- कयासबाजी सही नहीं जो कुछ है सामने आएगा

नई दिल्ली: बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को माना कि बिहार में कुछ बड़ा चल रहा है। राजनैतिक मंथन चल रहा है, हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ बताने से परहेज किया। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रमुख जे. पी. नड्डा के साथ बैठक के बाद उन्होंने ये बयान दिया।

चिराग पासवान ने कहा कि ये चिंता तब बढ़ती है जब कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं होती है, अलग-अलग संभावनाओं पर विभिन्न मीडिया रिपोर्टें आई हैं लेकिन वास्तविकता अभी तक ज्ञात नहीं है। इसलिए मैंने पिछले दो दिनों से कुछ नहीं कहा। मैं वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में था। इसलिए मुझे कुछ घटनाक्रमों के बारे में पता चला। ये बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी की अटकलों के बीच हुई है।

आगे उन्होंने कहा कि, "ये कंसर्न और ज्यादा तब बढ़ जाते हैं आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती। मीडिया के माध्यम से कई तरीकों के कयास सामने आते हैं कई तरीकों की संभावनाएं सामने आती हैं। पर हकीकत क्या चल रही है ये सही जानकारी जानना जरूरी था पिछले दो तीन दिन से इसलिए मैंने इस बात को स्पष्ट किया हुआ था कि जब तक आधिकारिक जानकारी नहीं आती है तब तक इसके ऊपर बयानबाजी अगर मैं कहूंगा कि प्रश्नों के जवाब देने का कोई मतलब नहीं है। इसीलिए दो दिन तक मैंने इसके ऊपर कुछ कहा नहीं। हां इतना जरूर है, और इस दौरान मैं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के संपर्क में था। ये जानकारी जरूर प्राप्त हो रही थी कि कुछ चीजें हैं जिसको लेकर जो सुगबुगाहट है वो सही है। आज उन तमाम विषयों पर मेरी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी और केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी से मुलाकात हुई।"