Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

BJP ने पंजाब के AAP विधायकों को पार्टी बदलने के लिए पेशकश

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि पंजाब पार्टी के विधायकों को एएपी छोड़ने के लिए बीजेपी की ओर से पैसे और वाई प्लस सुरक्षा की पेशकश की गई थी।

"पंजाब में चार पार्टियां मुख्यत: चुनाव में हैं। पहले नंबर पर आम आदमी पार्टी, दूसरे पर कहीं कांग्रेस तो कहीं अकाली, दूसरा, तीसरा।चौथे नंबर की पार्टी है भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ये बात तथ्य है। ये मेरा कोई आकलन नहीं है। ये बात सब राजनीति लोग जानते हैं कि चौथे नंबर पर आने वाली राजनीति पार्टी पंजाब में इनका कुछ नहीं है। और किसान आंदोलन के बाद पंजाब में इनका बचा खुचा जो इनकी इज्जत थी वो भी पंजाब में खत्म हो गई है। पंजाब के गांवों में बोर्ड लगाए गए थे कि भारतीय जनता पार्टी का अंदर आना मना है। इस तरीके से पंजाब का किसान भारतीय जनता पार्टी से नाराज है। ये भी कहा जा सकता है इन से नफरत करता है पंजाब का किसान। सवाल ये उठता है कि अगर भारतीय जनता पार्टी के हालात पंजाब में इतने खराब है तो भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी के सांसद, विधायक कल तोड़ कर ले गई। कल एक ओर खबर हमारे पंजाब के विधायकों ने दी कि पंजाब में बहुत सारे विधायकों को पार्टी बदलने के लिए, भारतीय जनता पार्टी में आने के लिए उनको पैसा ऑफर किया, उनको वाई प्लस की सुरक्षा ऑफर की गई, उनको पॉजीशन ऑफर की गई। यहां तक कि उनको संसद के अंदर चुनाव लड़ाने की बात भारतीय जनता पार्टी ने कही।"