Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद, वो भरोसे के लायक नहीं हैं: गिरिराज सिंह

Delhi: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हैं। वो एक अविश्वसनीय राजनेता हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों सौदेबाज हैं, लेकिन नीतीश कुमार इन दोनों में सबसे बड़े सौदेबाज हैं। उन्होंने कहा, ''नीतीश ने वंशवाद की राजनीति पर हमला किया और लालू की बेटी ने उसका जवाब अपने ट्वीट के जरिए दिया। इसलिए दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाई में आमने-सामने हैं। ये स्वार्थ और सीटों के बंटवारे का मेल है। इससे ज्यादा कुछ नहीं।"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ये नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों बार्गिनर हैं। उसमें नीतीश कुमार हार्ड बार्गिनर हैं। तो माहौल बनाएंगे ना। उन्होंने बीजपी के कंधे पर रखकर बंदूक चलाते हैं। अभी कुछ दिन पहले आरजेडी ने कहा कि लालू जी की कृपा से हैं मुख्यमंत्री। तुरंत नीतीश जी के एक मंत्री ने बयान दे दिया कि अमित शाह जी ने कुछ नहीं कहा। फिर पिता-पुत्र लालू जी पहुंच गए नीतीश जी के घर पर। घुटना टेक दिया। फिर जब घुटना टेक दिया, उसके बाद नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर कर्पूरी ठाकुर के कार्यक्रम में बोला। जब परिवारवाद पर बोला तो, लालू जी कि बेटी रोहिणा आचार्य जी का ट्वीट आ गया। ये खेल चल रहा है। ये स्वार्थों का मेल है, सीटों का बंटवारा, अन्य मुद्दे इसके सिवा ये कुछ नहीं है। ये दोनों छक्के पंजे का खेल है। फिर दोनों चोंच से चोंच लड़ा कर आगे निकलेंगे।"