New Delhi: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी। दूसरी सूची में 72 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र के मुंबई (उत्तर) लोकसभा सीट से टिकट मिला है। वहीं पार्टी ने एक बार फिर से महाराष्ट्र की नागपुर सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर भरोसा जताया है।
इसके अलावा उत्तराखंड में हरिद्वार से त्रिवेंद सिंह रावत और गढवाल से अनिल बलूनी पर पार्टी ने भरोसा जताया है।