Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

संदेशखाली की महिलाओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की, सुनाई आपबीती

New Delhi: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की महिलाओं के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख के उन पर किए गए अत्याचारों से अवगत कराया। एक महिला ने अपनी आपबीती के बारे में कहा कि संदेशखाली में लोग सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि शाहजहां के दो भाई अभी भी आज़ाद हैं और इलाके में उत्पात मचा रहे हैं।

एक दूसरी पीड़िता ने कहा कि उन्होंने संदेशखाली में केंद्र से सुरक्षा मांगी है। टीएमसी से निलंबित शेख को राज्य पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उन पर और उनके सहयोगियों पर संदेशखाली में जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप है।