Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

केरल में महिला डॉक्टर के साथ 'दुर्व्यवहार', आरोपी व्यक्ति पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

केरल में एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में खाना खाने के लिए बाहर निकली एक महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 21 अक्टूबर को वेल्लोर से सामने आई थी।

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी ने 21 अक्टूबर को दोपहर करीब 2.30 बजे उपचार कक्ष से बाहर निकलते समय डॉक्टर को रोका और उसके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। शाहिम के खिलाफ डॉक्टर श्रीजा राज की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।