Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 19 जनवरी तक बढ़ी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 19 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के लिए सीबीआई ने पहले अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

सीबीआई और ईडी के अनुसार उत्पाद शुल्क नीति को संशोधित करते समय कथित अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को नीति लागू की लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सितंबर 2022 के अंत में इसे रद्द कर दिया।

दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दोनों मामलों में आरोपित हैं और न्यायिक हिरासत के तहत जेल में हैं।