Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

शादी के आठवें दिन शराब पीकर आया पति, पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

शादी के आठवें दिन ही पति शराब पीकर घर आ गया। पत्नी ने विरोध किया तो मारपीट कर दी। इससे नाराज होकर पत्नी ने गले पर दुपट्टे से फंदा कस लिया और कमरे में लगे पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। जानकारी होने पर स्वजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पति पर दहेज की मांग करने और शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।

घटना छह दिसंबर रात 12 बजे की है। जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया की रहने वाली 22 वर्षीय संध्या की शादी 29 नवंबर 2023 को ज्ञानेंद्र से हुई थी। उसकी ससुराल रतनपुरा में है। पति ज्ञानेंद्र एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। स्वजन ने पुलिस को बताया कि शादी में लाखों रुपये का दहेज दिया था। इसके बाद भी पति और ससुराल वाले उसे शादी के दूसरे दिन से ही परेशान करने लगे।