Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

ममेरी बहन के घर रह रहे युवक का शव मिला, नशेबाजी में हत्या की आशंका

बीघापुर क्षेत्र में ममेरी बहन के घर रह रहे युवक का शव लिंक मार्ग पर खेत में पड़ा मिला। घटनास्थल पर घसीटने के निशान मिलने से हत्या की चर्चा है। नशे की पूर्ति के लिए युवक अपना सबकुछ बेच चुका था। चाचा के घर से निकालने पर बहन के यहां रह था था। पुलिस जांच कर रही है।

गांव जंगलीखेड़ा व पाही गांव को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर राम सिंह उर्फ मुखिया के खेत में अचलगंज के पड़री गांव निवासी 25 वर्षीय अखिलेश कुमार विमल का शव पड़ा मिला। शरीर व चेहरे पर मिट्टी लगी मिली। सुबह ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को जानकारी दी।

अखिलेश बीघापुर के पाही गांव में ममेरी बहन के यहां रहकर पाही रोड पर कपड़े प्रेस करने का काम करता था। घटनास्थल पर घसीटने जैसे निशान मिलने से हत्या की चर्चा है। शव देख बहन बेहाल हो गई।

चाचा ने बताया कि अखिलेश का लखनऊ में मकान था। नशे की लत ने उसे इस कदर बिगाड़ा कि उसने मकान, जमीन सब बेंच दी। उन्होंने नशे में विवाद के बाद हत्या का अंदेशा जताया है। एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।