Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

UP: चित्रकूट में पत्नी के फांसी लगाने के बाद कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आपसी विवाद के दौरान पत्नी के फांसी लगाने के बाद पति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। मृतक, झांसी में राजकीय रेलवे पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात था और उसने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी।

चित्रकूट जिले में रैपुरा थाने के एसएचओ शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार देर रात आपसी विवाद के दौरान सिपाही मयंक कुमार पटेल (35) की पत्नी कुसुम देवी (24) ने घर में फांसी लगा ली, जिसके बाद मयंक ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

अधिकारी ने बताया कि देवकली गांव में हुई इस घटना में दंपति के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया। उन्होंने बताया कि मयंक बिजनौर में फर्स्ट फेज के इलेक्शन में ड्यूटी करने के बाद सरकारी राइफल के साथ 21 अप्रैल को देवकली गांव लौटा था। पांडेय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।