Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

आप नेता संजय सिंह को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ाई

Delhi Liquor Scam: दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को आप नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ा दी। अदालत ने कहा कि संजय सिंह को अपने निजी डॉक्टर से भी उचित चिकित्सा उपचार लेने की इजाजत दी जाएगी। उनकी हाल की रिपोर्ट से पता चला है कि शुगर लेवल बढ़ने से उनकी आंखों पर असर पड़ा है और उन्हें श्रॉफ आई सेंटर की ओपीडी में इलाज की इजाजत दी जाएगी।

संजय सिंह को पारिवारिक खर्चों के लिए दो चेक पर हस्ताक्षर करने और अपने निर्वाचन क्षेत्र के धन के हस्तांतरण के संबंध में दो पत्रों पर हस्ताक्षर करने की इजाजत दी है। संजय सिंह को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।