Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

MS Dhoni ने रचा इतिहास, रोहित-कोहली हैं उनसे कोसों दूर

MS Dhoni आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में बैटिंग के लिए उतरे थे। धोनी ने 2 गेंदों में नाबाद रहते हुए 5 रन बनाए। धोनी को मैदान पर उतरता देख फैंस के मानिए पैसे वसूल हो गए थे। अब हैदराबाद के खिलाफ मैच के ज़रिए धोनी ने बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने इतिहास रचते हुए आईपीएल का वह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जहां तक अभी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नहीं पहुंच सके हैं। 

दरअसल धोनी आईपीएल इतिहास में 150 जीत का हिस्सा होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी अब तक यह आंकड़ा नहीं छू सके हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी बतौर प्लेयर 150वीं आईपीएल जीत का हिस्सा बने।

धोनी इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 135 और राइजिंग पुणे सुपर जाइंट के लिए 15 जीत का हिस्सा रहे। चेन्नई की टीम 2016 और 2017 के दौरान बैन रही थी, जिसके चलते धोनी साइजिंग पुणे सुपर जाइंट का हिस्सा बने थे।