Breaking News

महाराष्ट्र में 5 बजे तक 53.40 फीसदी मतदान     |   हरियाणा: तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लिया     |   तीसरे चरण का मतदान संपन्न, 93 सीटों पर हुई थी वोटिंग     |   MLA अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ नोएडा में FIR, मारपीट से जुड़ा है मामला     |   तीसरे चरण में तीन बजे तक 50.71 फीसदी मतदान, 93 सीटों पर हो रही वोटिंग     |  

मिचेल स्टार्क की 9 साल बाद हुई ऐतिहासिक वापसी, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।

दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की। 10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली।