Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में दर्ज हुआ 64.40 प्रतिशत मतदान     |   व्लादिमीर पुतिन ने लगातार 5वीं बार ली राष्ट्रपति पद की शपथ, कहा- रूस और मजबूत होकर उभरेगा     |   टी20 क्रिकेट में 350 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने युजवेंद्र चहल     |   अरुणाचल प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई तीव्रता     |   राफा बॉर्डर पर कब्जे से हमास को खत्म करने में मिलेगी मदद: नेतन्याहू     |  

मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया की पारी, वॉर्नर के बाद स्टीव स्मिथ जीरो पर चले पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर में एक विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श क्रीज पर हैं। स्टीव स्मिथ जीरो रन पर आउट हुए। उन्हें दिलशान मदुशंका ने LBW किया। यह मदुशंका का दूसरा विकेट है। उन्होंने डेविड वॉर्नर (11 रन) को भी LBW किया।

श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 210 रन का टारगेट दिया है। टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंकाई टीम की ओर से पथुम निसांका ने 61 और कुसल परेरा ने 78 रन बनाए। इन दोनों के अलावा, चरिथ असलंका ने 25 रन का योगदान दिया। शेष बैटर्स खास प्रदर्शन नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से एडम जम्पा ने 4 विकेट विकेट हासिल किए। कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को दो-दो विकेट मिले। ग्लेन मैक्सवेल को भी एक सफलता मिली।

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच बारिश के कारण रोका गया है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.1 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बना थे कि बारिश आ गई। चरिथ असलंका 4 और धनंजय डी सिल्वा 7 रन पर नाबाद लौटे।

श्रीलंकाई टीम ने 29.1 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका क्रीज पर हैं। सदीरा समरविक्रमा 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जम्पा ने LBW कर दिया। यह जम्पा का दूसरा विकेट है। उन्होंने कुसल मेंडिस (9 रन) को भी आउट किया। कप्तान पैट कमिंस ने पथुम निसांका (61 रन) और कुसल परेरा (78 रन) को पवेलियन भेजा।

श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.4 ओवर में एक विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। कुसल परेरा और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। निसांका 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कप्तान पैट कमिंस ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया।

श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में बिना नुकसान के 121 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका और कुसल परेरा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। कुसल परेरा वनडे करियर की 16वीं फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। पथुम निसांका वनडे करियर की 11वीं हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है।

श्रीलंका टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 63 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका और कुसल परेरा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका बीच मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम (इकाना) में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में यह तीसरा मैच रहेगा। पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को अपने शुरुआती दोनों मैच में हार झेलनी पड़ी है। कंगारू टीम को पहले मैच में भारत और दूसरे में साउथ अफ्रीका ने हराया था। दूसरी तरफ श्रीलंका को पहले मैच में न्यूजीलैंड और दूसरे में पाकिस्तान से हार मिली।