Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

शेयर बाजार में नहीं थमा है गिरावट का दौर, सेंसेक्स 478 और निफ्टी 152 अंक टूटा

शेयर बाजार में गिरावट का दौर अभी भी रुका नहीं है। 6 कारोबारी दिन से शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट की मुख्य वजह मध्य देशों में चल रहे संघर्ष और तिमाही नतीजों के आंकड़े हैं। इसके अलावा विदेशी फंड के बहिर्वाह ने भी शेयर मार्केट को प्रभावित किया है। आज बीएसई सेंसेक्स 502.5 अंक गिरकर 63,546.56 पर पहुंच गया। निफ्टी 159.55 अंक गिरकर 18,962.60 पर आ गया।

सेंसेक्सपैक में टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, नेस्ले और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीते दिन बाजार बंद होने के बाद टेक महिंद्रा ने दूसरे तिमाही नतीजों का एलान किया था। इस एलान में कंपनी ने बातया था कि उसके नेट प्रॉफिट में 61 फीसदी की गिरवाट आई है। जिसके बाद आज कंपनी के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा गिर गए।