Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

सेंसेक्स 551 अंक की गिरावट के साथ 65,877 पर बंद, निफ्टी भी 140 अंक गिरा

शेयर बाजार में आज यानी बुधवार 18 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 551 अंक की गिरावट के साथ 65,877 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 140 अंक की गिरावट रही, यह 19,671 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी देखने को मिली।

IT कंपनी विप्रो वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित करेगी। इसके अलावा बजाज ऑटो, जी एंटरटेनमेंट, बंधन बैंक, LTI माइंडट्री, इंडसइंड बैंक, पॉलीकैब इंडिया, ICICI लोम्बार्ड, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और एस्ट्रल के रिजल्ट भी जारी होंगे।

गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी IRM एनर्जी लिमिटेड का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इस IPO के जरिए कंपनी 545.40 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 20 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। 31 अक्टूबर को BSE और NSE पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। IPO का प्राइज बैंड ₹480-₹505 प्रति शेयर है।