Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

गूगल के सालाना इवेंट में हुए कई बडे़ एलान, इन खास लोगों की रही कार्यक्रम में भागीदारी

आज गूगल का गूगल फॉर इंडिया (Google for India) एनुअल इवेंट आयोजित किया गया था। यह कंपनी के गूगल फॉर इंडिया एनुअल इवेंट का 9वां एडिशन रहा। कंपनी का यह इवेंट 19 अक्टूबर यानी आज प्रगति मैदान में हो रहा था। इवेंट सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। गूगल ने इवेंट में पिक्सल स्मार्टफोन भारत में मैन्युफैक्चर किए जाने को लेकर जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि साल 2024 से भारत में पिक्सल 8 के साथ पिक्सल स्मार्टफोन बनाए जाएंगे।

गूगल ने इवेंट में सस्ती कीमत पर एचपी क्रोमबुक्स लाए जाने की योजना की भी जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि गूगल की यह पहल स्टूडेन्ट्स के लिए खास होगी। इवेंट में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने ए ऐप को पेश किया है।

कंपनी ने इस इवेंट में छोटे टिकट लोन (sachet loans) को लेकर एलान किया है। कंपनी 15,000 रुपये से शुरुआती लोन उपलब्ध करवाएगी। इसी के साथ कंपनी ने गूगल पे द्वारा 12,000 करोड़ रुपये स्कैमर्स से बचाए जाने की जानकारी दी है।

गूगल के इस एनुअल इवेंट में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव की भागीदारी रही। आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने गूगल के इस इवेंट में डिजिटल प्रगति मिशन का उद्घाटन किया। इस मिशन के साथ लोगों की डिजिटल लोन तक पहुंच आसान हो सकेगी।