Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

Swiggy से ऑर्डर हुई 42.3 लाख रुपये की बिरयानी, इस व्यक्ति ने बनाया रिकॉर्ड

हाल ही में स्विगी ने अपना वार्षिक रिपोर्ट जारी किया है। इस रिपोर्ट का नाम 'How India Swiggy’d in 2023' है। इस रिपोर्ट में लोगों के पसंद के खाने के साथ कई दिलचस्प कहानी भी है। 2023 में स्विगी पर लोगों को सबसे ज्यादा पसंद बिरयानी आई है। स्विगी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2023 में 2.5 सर्विंग्स प्रति सेकेंड की दर से बिरयानी का ऑर्डर दिया।

इस रिपोर्ट में हैदराबाद के एक व्यक्ति के बारे में बताया है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि हैदराबाद के व्यक्ति ने एक साल में 1,633 बिरयानी ऑर्डर किया है। यह ऑर्डर करी संख्या बिरयानी को लेकर लोगों के प्यार को दर्शाता है।

स्विगी के रिपोर्ट के अनुसार जहां लोगों को चिकन बिरयानी पसंद आई है। वहीं शाकाहारी लोगों ने वेज-बिरयानी भी ऑर्डर किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार 5.5 चिकन बिरयानी प्लेट के साथ एक वेज बिरयानी भी ऑर्डर हुआ है। 2023 में वर्ल्ड कप के दौरान भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ था। इस मैच के दौरान देश में स्विगी से काफी ऑर्डर हुए है। भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान चंडीगढ़ के एक परिवार ने 70 प्लेट बिरयानी ऑर्डर दिया था।